खत्म होगा इंतजार, सपना होगा साकार

Updated:
विज्ञापन

गंगा पुल : 12 मार्च को हाजीपुर से रिमोट द्वारा पीएम करेंगे उद्घाटन मुंगेर, बेगूसराय व खगड़िया के लोगों का चिर लंबित सपना अब साकार होने वाला है. गंगा नदी पर निर्मित रेल पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को हाजीपुर से रिमोट द्वारा उद्घाटन करेंगे. इसकी उलटी गिनती शुरू हो गयी है. यूं […]

विज्ञापन
गंगा पुल : 12 मार्च को हाजीपुर से रिमोट द्वारा पीएम करेंगे उद्घाटन
मुंगेर, बेगूसराय व खगड़िया के लोगों का चिर लंबित सपना अब साकार होने वाला है. गंगा नदी पर निर्मित रेल पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को हाजीपुर से रिमोट द्वारा उद्घाटन करेंगे. इसकी उलटी गिनती शुरू हो गयी है. यूं तो गंगा के उस पार सबदलपुर रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह की तैयारी चल रही है. लेकिन, मुंगेर के लोगों में भी खासा उत्साह है. भले ही इस बात का भी दर्द है कि वे उद्घाटन के ऐतिहासिक क्षण के भागीदार नहीं बना पायेंगे.
मुंगेर : जमालपुर से लेकर गंगा पार सबदलपुर तक का रेल लाइन दो जोन में बंटा हुआ है. पुल का पूरा हिस्सा जहां पूर्व मध्य रेलवे के अधीन है वहीं मुंगेर रेलवे स्टेशन पूर्व रेलवे के अंतर्गत है. किंतु प्रधानमंत्री के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर जमालपुर-मुंगेर-सबदलपुर के बीच रेलवे अपने कार्यों को फाइनल टच देने में लगा है. सेक्शन, किलोमीटर पोस्ट, ढलान पोस्ट, कर्व पोस्ट एवं बोर्ड लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा.
मुंगेर रेलवे स्टेशन पर स्थापित पैनल रूम को रेलवे के अभियंता अंतिम रूप देने में लगे हैं. ताकि परिचालन में कोई कठिनाई नहीं हो. इसके साथ ही सिग्नल का कार्य भी दु्रत गति से चल रहा है. जबकि इलेक्ट्रिकल कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रेल अधिकारी, अभियंता एवं कार्य एजेंसी द्वारा द्रुत गति से कार्य को संपादित करने का प्रयास चल रहा है.
उद्घाटन के जश्न से वंचित रहेंगे मुंगेरवासी
आजादी के बाद से ही मुंगेर के लोगों ने गंगा पर पुल का मुद्दा उठाता रहा और इसके लिए बड़े आंदोलन भी हुए. सड़क से संसद तक की लड़ाई में जब मुंगेर पुल आज बनकर तैयार है और 12 मार्च को प्रधानमंत्री इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे तो मुंगेर के लोग अपने सपने के साकार होने पर जश्न नहीं मना पायेंगे. क्योंकि रेलवे ने उद्घाटन समारोह की जो रूपरेखा बनायी है उसमें वंचित है.
प्रधानमंत्री हाजीपुर से रिमोट द्वारा पुल का उद्घाटन करेंगे और मालगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने गंगा के उस पर बने बेगूसराय जिले के सबदलपुर रेलवे स्टेशन में उद्घाटन समारोह की तैयारी की है. जहां भव्य पंडाल बनाये जा रहे हैं और इस कार्यक्रम में रेलवे के वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर गंगा के इस पार मुंगेर क्षेत्र में उद्घाटन को लेकर कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है. जिसके कारण मुंगेर क्षेत्र की जनता उद्घाटन के जश्न में शरीक नहीं हो पायेंगे.
जिसका मलाल मुंगेर की जनता को सदा खलती रहेंगी. विदित हो कि जब वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली से रिमोट द्वारा पुल की आधारशिला रखी तो मुंगेर में ही सारे कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. उस दिन मुंगेर में दीपावली दोनों मनायी गयी थी. लेकिन जब 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रेल मार्ग को जनता को सौंपेगे तो मुंगेर की जनता उसमें शरीक नहीं हो पायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन