लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर चंादपुरा गांव के समीप की हुई घटना संग्रामपुर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर चंादपुरा गांव के समीप सोमवार की सुबह लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर पलट जाने से उस पर सवार एक मजदूर की दब कर मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में […]
विज्ञापन
सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर चंादपुरा गांव के समीप की हुई घटना
संग्रामपुर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर चंादपुरा गांव के समीप सोमवार की सुबह लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर पलट जाने से उस पर सवार एक मजदूर की दब कर मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जाता है कि अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर संग्रामपुर से तारापुर जा रही थी. इसी दौरान संग्रामपुर-देवघर मुख्य मार्ग पर चांदपुरा गांव के समीप वाहन असंतुलित होकर पलट गयी. ट्रैक्टर पर सवार भागलपुर जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव निवासी मजदूर राकेश कुमार (18 वर्ष) की लकड़ी से दब कर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
चालक भी सुबह में अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. वाहन पर लदा अवैध लकड़ी कारोबारी लौंगी शर्मा का बताया जाता है. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल है.
मृतक चार दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस अपने गांव आया था. घटना की सूचना पाते ही संग्रामपुर थाना के एएसआइ कौशल किशोर सिंह ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने वाहन व लकड़ी को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










