एससीआरए मामला . बैठक में आगे की रणनीति पर होगा विमर्श
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
और धारदार होगा आंदोलन जमालपुर : जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक रविवार को वलीपुर में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मो. अली शेर ने की. नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव तथा प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह बैठक में उपस्थित थे. नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण […]
विज्ञापन
और धारदार होगा आंदोलन
जमालपुर : जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक रविवार को वलीपुर में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मो. अली शेर ने की. नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव तथा प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह बैठक में उपस्थित थे.
नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश (एससीआरए) की पढ़ाई बंद करने का मुद्दा जनता दल यूनाइटेड ने उठाया था.
तब वर्तमान प्रदेश ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था. उन्हीं के निर्देश पर इस क्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन तथा मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध भी प्रकट कर चुका है. जल्द ही इससे आगे की रणनीति पर भी आंदोलन को तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जदयू की मुख्य मांग इरिमी में एससीआरए की पढ़ाई को जारी रखना, जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना घोषित करना, कारखाना में बंद पड़े एक्ट अप्रेंटिश तथा खलासी की बहाली आरंभ करने की मांग शामिल है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता एससीआरए प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं,
परंतु इस मामले को लेकर कभी भी अपने शीर्ष नेतृत्व से बात नहीं किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जनता को दिग्भ्रमित करने पर लगे हुए हैं. अली शेर ने कहा कि इस आंदोलन में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग बढ़-चढ़ कर आगे बढ़ाने में मदद करेगा. जिला महासचिव रामविलास दिवाकर ने कहा कि रेलवे की सभी सड़कें जर्जर स्थिति में है तथा वहां सफाई की व्यवस्था भी नहीं है.
मौके पर मो रिजवान, शाहीद रजा, गुलशाद, चंद्रभानु कुमार, मोबीना खातून, अलउद्दीन, प्रकाश यादव, नजीर अली, मो. अंजामुल, तेजस्वी कुमार, मो अल्जारूल तथा रामजीवन मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










