राजद ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जमालपुर : एससीआरए की पढ़ाई को बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरुद्ध लौह नगरी जमालपुर में आंदोलन का दौर जारी है. इस मामले पर क्षेत्र के लगभग सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं. रविवार को भी राजद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में राजद के प्रस्तावित […]
जमालपुर : एससीआरए की पढ़ाई को बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरुद्ध लौह नगरी जमालपुर में आंदोलन का दौर जारी है. इस मामले पर क्षेत्र के लगभग सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं. रविवार को भी राजद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में राजद के प्रस्तावित महाधरना में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की. नेतृत्व नगर अध्यक्ष मंटु कुमार यादव ने किया.
उन्होंने कहा कि 17 से 20 जनवरी तक पूरे शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क चला कर आम शहरियों से महाधरना में शामिल होने की अपील की जायेगी. आगामी 21 जनवरी को जुबली वेल चौक पर एक दिवसीय महाध्रना का आयोजन होगा जिसमें राजद के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे. इसके बाद 20 जनवरी को भी शहर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा. स्टेशन रोड में चलाये गये जनसंपर्क अभियान में मो जुल्फेकार अंसारी, मो वसीम रजा, शकील अहमद, मुन्ना अहमद, नसीम आलम, अबु जफर कुरैशी, सैफी आलम, रवींद्र यादवेंदु तथा प्रमोद कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










