मुंगेर : छेड़खानी को ले हंगामा, तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट पुलिस ने लोगों को खदेड़ा कई दुकानों में तोड़-फोड़ आधा दर्जन मोटर साइकिल को उपद्रवियों ने बनाया निशाना मुंगेर : शहर के माधोपुर स्थित बीआर महिला कॉलेज के पास शनिवार को एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और […]

विज्ञापन

दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

कई दुकानों में तोड़-फोड़

आधा दर्जन मोटर साइकिल को उपद्रवियों ने बनाया निशाना

मुंगेर : शहर के माधोपुर स्थित बीआर महिला कॉलेज के पास शनिवार को एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. उपद्रवी तत्वों ने कई दुकानों में तोड़-फोड़ की व आधा दर्जन मोटर साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

मुंगेर : छेड़खानी को…

लोगों ने छेड़खानी का किया विरोध

शहर के माधोपुर के एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई के बाद कुछ लड़कियां घर लौट रही थीं. उसी दौरान एक पक्ष के चार-पांच लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. इस पर स्थानीय लोगों ने लड़कों का विरोध किया और एक दो तमाचे भी जड़े. इसके बाद वे लड़के वापस चले गये और कुछ देर बाद 50-60 की संख्या में बीआर महिला कॉलेज के पास पहुंच कर पथराव व दुकानों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. उपद्रवी युवकों ने हीरालाल प्रसाद के घर पर जमकर रोड़ेबाजी की. घर के दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया. इस पर स्थानीय लोग उग्र हो गये और दोनों ओर से रोड़ेबाजी हुई. उग्र भीड़ ने राजीव कुमार व कारू यादव के साथ भी मारपीट की. साथ ही ब्रह्मस्थान चौक पर सुरेन कुमार के नाश्ते की दुकान में तोड़-फोड़ की.

पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

दूसरे पक्ष के लोगों ने ब्रह्मस्थान चौक स्थित ऑटो सेंटर रिप्येरिंग की दुकान में तोड़फोड़ की और आधा दर्जन मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस के सामने ही उपद्रवियों ने दो मोटर साइकिल सवार के साथ मारपीट की. घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी केएम प्रसाद को स्थिति नियंत्रित करने के लिए भीड़ को खदेड़ना पड़ा. इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन