पस्टिल के साथ नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated:
विज्ञापन

पिस्टल के साथ नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : बरामद पिस्टल प्रतिनिधि : जमालपुरनाबालिग द्वारा किये जाने वाले अपराध को लेकर भले ही पूरे देश में परिचर्चा हो रही हो, परंतु इससे स्वयं नाबालिगों को कोई लेना देना नहीं है. वे अपराध की घटना को अंजाम देने में लगे हुए […]

विज्ञापन

पिस्टल के साथ नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : बरामद पिस्टल प्रतिनिधि : जमालपुरनाबालिग द्वारा किये जाने वाले अपराध को लेकर भले ही पूरे देश में परिचर्चा हो रही हो, परंतु इससे स्वयं नाबालिगों को कोई लेना देना नहीं है. वे अपराध की घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला जमालपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है. प्राप्त समाचार के अनुसार जमालपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि लगभग 14 वर्षीय प्रिंस कुमार राज को एक 7.65 बोर के पिस्टल के साथ बड़ी दरियापुर से गिरफ्तार कर लिया. वह बड़ी दरियापुर निवासी स्व लक्ष्मी राम का पुत्र है. बताया जाता है कि एक हमउम्र लड़के साथ झगड़ा के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उधर गिरफ्तार नाबालिग ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है. पिछले दो-तीन वर्ष पहले ही उसने पढ़ाई बंद कर दी है. उसने बताया कि वह छह भाई बहन है. एक भाई व एक बहन उससे बड़े हैं. उसने बताया कि यह पिस्टल उसे टेंपरॉरी हाट के निकट पिछले कुछ दिनों पहले गिरा हुआ मिला था. जिसे वह उठा कर घर ले गया था. शुक्रवार को एक लड़के से उससे झगड़ा हो गया था जिसे डराने के लिए वह पिस्टल लेकर पहुंच गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन