प्रसन्नडो ने शाही क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से रौंदा
प्रसन्नडो ने शाही क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से रौंदा फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर नगर के आरएसके उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे खड़गपुर प्रीमियम लीग का तीसरा मैच शनिवार को खेला गया. जिसमें प्रसन्नडो ने शाही क्रिकेट क्लब खड़गपुर को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट […]
प्रसन्नडो ने शाही क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से रौंदा फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर नगर के आरएसके उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे खड़गपुर प्रीमियम लीग का तीसरा मैच शनिवार को खेला गया. जिसमें प्रसन्नडो ने शाही क्रिकेट क्लब खड़गपुर को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाही क्रिकेट क्लब मात्र 75 रन बना कर ही ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी ऐसे नहीं थे जिन्होंने दहाई अंक को भी पार कर पाया हो. फारूख, आरिफ ने 8-8 रन बनाये. प्रसन्नडो की ओर से रंजन ने 3 विकेट चटकाये. जवाब में खेलने उतरी प्रसन्नडो की टीम चौथे ओवर में ही 9 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया. टीम की ओर से हैट्रिक छक्का मारते हुए मात्र 14 गेंद में ही 42 रन बनाये, जबकि शंभु ने 19, रंजन ने 10 रन बनाये. बेहतरीन खेल के लिए रंजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णायक की भूमिका में मो. इमरान व अमित कुमार थे. जबकि स्कोरर की भूमिका मंगल व कॉमनटेटर की भूमिका में अमित एवं टार्जन थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










