बाइक से खींच कर अपराधियों ने की युवक की हत्या
बाइक से खींच कर अपराधियों ने की युवक की हत्या फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : मृत युवक प्रतिनिधि, मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर कुशवाहा टोला के समीप गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को बाइक से खींच कर गोली मार हत्या कर दी. मृतक माधोपुर पटेल नगर का रहने वाला किशोर […]
बाइक से खींच कर अपराधियों ने की युवक की हत्या फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : मृत युवक प्रतिनिधि, मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर कुशवाहा टोला के समीप गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को बाइक से खींच कर गोली मार हत्या कर दी. मृतक माधोपुर पटेल नगर का रहने वाला किशोर महतो का युवा पुत्र प्रताप कुमार बताया जाता है. हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी सहित विभिन्न थानों की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. जिससे अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. प्राप्त समाचार के अनुसार प्रताप कुमार गुरुवार को मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह पटेल नगर चौक स्थित बजरंगवली मंदिर के समीप पहुंचा कि अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधी मोटर साइकिल से उसे खींच कर कुशवाहा टोला चौक पर ले गया. जहां उसके सीने में गोली मार दी. गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा. गोली की आवाज पर प्रताप के घर वाले जब निकले तो उसकी मोटरसाइकिल को मंदिर के समीप खड़ा देखा. इसके बाद सभी दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उसे उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुंदन ने मारा मेरे भाई को गोली मृतक के भाई रोहन कुमार ने बताया कि उसके भाई की हत्या कुशवाहा टोला निवासी अपराधी कुंदन कुमार मंडल एवं उसके सहयोगियों ने की है. क्योंकि वर्ष 2012 में कुंदन मंडल के भाई नंदू उर्फ राहुल को किसी ने पीठ में गोली मार दी थी. जिसमें कुंदन ने एक साजिश के तहत मेरे भाई प्रताप को नामजद किया था. तीन वर्ष बाद 2015 में राहुल की मौत हो गयी. जिसके बाद वह मेरे भाई के जान का दुश्मन बन गया. कुंदन अपराधी है. उसने बताया कि प्रताप प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता था. साथ ही खुद कंपीटिशन की तैयारी भी करता था. रो-रो कर बुरा हाल प्रताप की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरा अस्पताल परिसर में प्रताप के मित्र व परिजनों से भरा था. सभी के आंखों में आंसू थे. जबकि कुछ युवक काफी उत्तेजित देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










