यात्रीगण ध्यान दें ! बिना टिकट यात्रा अब पड़ेगी महंगी, रेलवे ने न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर किया 500 रुपये

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नए जुर्माना नियमों की जानकारी देते रेलवे कर्मचारी.

Indian Railways Ticket Rules: रेलवे ने बिना टिकट यात्रा और बिना प्लेटफॉर्म टिकट प्रवेश पर न्यूनतम जुर्माना 250 से बढ़ाकर 500 रुपये किया. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू.

विज्ञापन

मुंगेर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Indian Railways Ticket Rules: रेलवे स्टेशन परिसर में बिना प्लेटफॉर्म टिकट प्रवेश करने या बिना वैध टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब नियम और सख्त हो गए हैं. शनिवार, 20 जून से बिना टिकट पकड़े जाने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है. नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों को दी जा रही जानकारी

जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर एवं सहयोग केंद्र से शनिवार पूर्वाह्न से ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से यात्रियों को इस नए नियम की जानकारी दी जा रही है. उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य लें तथा रेल यात्रा के दौरान वैध टिकट साथ रखें.

बिना टिकट पकड़े जाने पर लगेगा भारी जुर्माना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना प्लेटफॉर्म टिकट स्टेशन परिसर में पाया जाता है या बिना वैध टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उससे न्यूनतम 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा. इसके अलावा रेलवे नियमों के अनुसार यात्रा दूरी और अन्य परिस्थितियों के आधार पर अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जा सकता है.

पहले 250 रुपये था न्यूनतम जुर्माना

अब तक बिना टिकट यात्रा या प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट प्रवेश करने पर न्यूनतम 250 रुपये जुर्माना लिया जाता था. रेलवे प्रशासन ने इसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है, ताकि बिना टिकट यात्रा की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके और राजस्व नुकसान को रोका जा सके.

मालदा मंडल में आज से लागू हुआ आदेश

एक स्थानीय रेल अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रूप से इस बढ़ी हुई जुर्माना राशि को 1 जुलाई से लागू करने की चर्चा थी. हालांकि मालदा मंडल में इसे 20 जून से ही प्रभावी कर दिया गया है. इसके बाद स्टेशन परिसर और ट्रेनों में टिकट जांच अभियान भी और सख्ती से चलाया जाएगा.

यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें और प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लें. इससे अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकेगा.

AlSO READ: ऑपरेशन ‘मुस्कान’ से 106 लोगों को मुंगेर पुलिस ने लौटाए 42 लाख के मोबाइल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन