सतघरवा के सौदागर बगीचे में पुलिस वर्दी में दिखे नक्सली

Updated:
विज्ञापन

सतघरवा के सौदागर बगीचे में पुलिस वर्दी में दिखे नक्सली प्रतिनिधि , धरहरा नक्सल प्रभावित बंगलवा पंचायत में नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ गयी है. सोमवार की रात सतघरवा सौदागर बगीचा के आस-पास पुलिस वर्दी में हथियार बंद दस्ता को देखा गया. जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. बताया जा रहा है कि […]

विज्ञापन

सतघरवा के सौदागर बगीचे में पुलिस वर्दी में दिखे नक्सली प्रतिनिधि , धरहरा नक्सल प्रभावित बंगलवा पंचायत में नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ गयी है. सोमवार की रात सतघरवा सौदागर बगीचा के आस-पास पुलिस वर्दी में हथियार बंद दस्ता को देखा गया. जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित बंगलवा के सतघरवा सौदागर बगीचा के समीप पशुपालकों ने पुलिस वरदी में दर्जन भर हथियारबंद माओवादी को देखा है. पशुपालकों का कहना है कि हथियारबंद दस्ता सिंचाई नहर से बंगलवा चौक होते हुए सखौल, आजीमगंज गांव की ओर गये. जिसके बाद से पशुपालक दहशत में हैं. नया साल आने में मात्र दो दिन शेष बचे हुए है और इस समय नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता धरहरा प्रखंड में देखा जाना किसी के अनहोनी की आशंका को दर्शा रहा है. विदित हो कि वर्ष 2005 के जनवरी के प्रथम सप्ताह में जहां तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केसी सुरेंद्र बाबू सहित सात पुलिस कर्मी को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया था. वहीं वर्ष 2007 में पहली जनवरी को ऋषिकुंड में माओवादियों ने हमला कर चार सैप के जवानों की हत्या कर हथियार लूट लिये थे. ठंड के समय माओवादियों की चहलकदमी बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. वैसे आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन