विकास से वंचित लाभुकों ने डीएम के सामने रखी अपनी समस्या
विकास से वंचित लाभुकों ने डीएम के सामने रखी अपनी समस्या फोटो संख्या : 18 फोटो कैप्सन : निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि , धरहरा जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को धरहरा प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. जहां विकास से वंचित लाभुकों ने अपनी समस्याओं को रखा. जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन […]
विकास से वंचित लाभुकों ने डीएम के सामने रखी अपनी समस्या फोटो संख्या : 18 फोटो कैप्सन : निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि , धरहरा जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को धरहरा प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. जहां विकास से वंचित लाभुकों ने अपनी समस्याओं को रखा. जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निबटारा किया जायेगा. महगामा पंचायत की मसोमात पार्वती देवी वृद्धा पेंशन मामले को लेकर प्रखंड कार्यालय आयी थी. जिलाधिकारी को देख कर महिला ने कहा कि 24 फरवरी 2015 को वृद्धा पेंशन की स्वीकृति पत्र मिला. लेकिन अबतक पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. महगामा पंचायत के ही पूर्व सरपंच रामचरित्र सदा ने कहा कि खरांट के 25 लोगों को अंत्योदय का कूपन संबंधित पदाधिकारी के उदासीनता के कारण अब तक नहीं मिल पाया है. ईटवा, दशरथपुर के इंद्रदेव मिश्रा, गोविंदपुर की शांति देवी, विधवा कारी देवी, बंगलवा कोयलो की सुरेश यादव ने वृद्धा पेंशन लाभ दिलाने की मांग की. विभिन्न पंचायतों के मोहन बिंद, महिंद्र मांझी, पंचा देवी, गोपाल गुप्ता ने राशन किरासन कूपन दिलाने की मांग डीएम से की. डीएम अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी काशी राम को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली की समस्याओं को अविलंब सुलझाने का निर्देश दिया. बीडीओ सुजीत राउत को निर्देश दिया कि डीजल अनुदान राशि अविलंब किसानों को उपलब्ध कराया जाय. मौके पर एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, सीओ शिवपूजन प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पर्यवेक्षिका अनुपम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










