हत्या,डकैती का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मुंगेर : बिहार पुलिस ने एक ईनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिनव दुबे ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का नाम गुलाम यादव है जिसकी पुलिस को वर्ष 2007 से तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार की ओर से पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया […]
मुंगेर : बिहार पुलिस ने एक ईनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिनव दुबे ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का नाम गुलाम यादव है जिसकी पुलिस को वर्ष 2007 से तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार की ओर से पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
उन्होंने बताया कि गुलाम यादव की मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना और पडोसी खगड़िया जिले के मानसी थाना पुलिस के साथ मुठभेड, हत्या, रंगदारी एवं डकैती जैसे एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं. इस अपराधी को कई जिलों की पुलिस अरसे से तलाश कर रही थी. पुलिस इस अपराधी के पकड़े जाने को भारी सफलता मानकर चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




