4.30 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद, उपभोक्ता हलकान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : जमालपुर के शहरी तथा ग्रामीण फीडर में शुक्रवार को लगभग साढ़े चार घंटों तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे. लोग बिजली के बारे में एक दूसरे से पूछताछ करते रहे. बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण जमालपुर के जुबली वेल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल […]
विज्ञापन
जमालपुर : जमालपुर के शहरी तथा ग्रामीण फीडर में शुक्रवार को लगभग साढ़े चार घंटों तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे. लोग बिजली के बारे में एक दूसरे से पूछताछ करते रहे.
बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण जमालपुर के जुबली वेल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की विक्री भी बंद रही. प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई. संध्या साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल की हुई.
इस बीच समूचे जमालपुर शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बंद रही. लोग अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए जेनेरेटर सुविधा वाले दुकान का चक्कर काटने पर मजबूर हो गये. साथ ही पेट्रोल पंप से भी लोगों को निराश लौटना पड़ा, क्योंकि पंप पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है.
दूसरी ओर दर्जनों उपभोक्ताओं ने यह कहते हुए बिजली विभाग की मनमानी की आलोचना की है कि यदि विभाग को कहीं कोई काम कराना ही था तो इसके लिए समाचार पत्रों में पूर्व में ही आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की जानी चाहिए थी. ताकि लोग अपने जरूरत का पेय जल की व्यवस्था तो कर ही ले. वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय जमालपुर के सहायक विद्युत अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि विभागीय काम चलने के कारण आपूर्ति ठप रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










