मुंबई की पूर्णिमा ने मुंगेर में बिखेरी आवाज की जादू

Updated:
विज्ञापन

मुंबई की पूर्णिमा ने मुंगेर में बिखेरी आवाज की जादू मुंगेर महोत्सव पर मुंबई, कोलकाता व पटना के कलाकारों ने बिखेरा जलवा फोटो संख्या : 29 फोटो कैप्सन : नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात पोलो मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां एक ओर मुंबई से […]

विज्ञापन

मुंबई की पूर्णिमा ने मुंगेर में बिखेरी आवाज की जादू मुंगेर महोत्सव पर मुंबई, कोलकाता व पटना के कलाकारों ने बिखेरा जलवा फोटो संख्या : 29 फोटो कैप्सन : नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात पोलो मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां एक ओर मुंबई से आयी प्रसिद्ध गायिका पूर्णिमा अधिचंद्राणी ने अपनी आवाज की जादू बिखेरी. वहीं इंडियन आइडल की मधुवंती जिनिया व पटना की सुनिधि सिन्हा ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता के राज सागर के कॉमेडी ने लोगों को लोट-पोट कर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ. ” वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभाव… ” श्लोक पर बंबई से आये कलाकार अमित सिंह, रूपा नाज, कोलकाता के विनोद मोहली, श्रीषा राव, सोमिक हाजरा ने भाव नृत्य प्रस्तुत किये. इसके साथ ही इन कलाकारों द्वारा कैंटेम्परी, ऐरोबेटिक नृत्य प्रस्तुत किये गये. जिसे दर्शकों ने काफी सराहा. जब इन कलाकारों ने ढोल बाजे-ढोल बाजे… गीत पर अपनी प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा. शाम है धुआं-धुआं….फोटो संख्या : 30 फोटो कैप्सन : गीत प्रस्तुत करती पूर्णिमा मुंगेर : मुंबई से आयी प्रसिद्ध गायिका पूर्णिमा ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. उनकी प्रस्तुति शाम है धुआं-धुआं…, क्या हुआ तेरा वादा…, चने के खेत में… व तू मेरा हीरो… जैसे गीतों से श्रोताओं को मदहोश कर दी. एक के बाद एक उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया और लोग झूम उठे. इनके साथ आयी इंडियन आइडल की मधुमंती ने दमादम मस्त कैलेंडर… व डफली वाले डफली बजा… जैसे गीत प्रस्तुत की. इससे पूर्व पूर्णिमा ने भक्ति संगीत ” इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो न… ” गीत प्रस्तुत की. अधिकारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से खचाखच भरे पंडाल में लोग देर तक पूर्णिमा के गीतों से सराबोर होते रहे. मुस्कुराने की वजह तुम हो… फोटो संख्या : 31 फोटो कैप्सन : गीत प्रस्तुत करते देव कोलकाता से आये देव ने अपने गीतों से लोगों को खूब झुमाया. उन्होंने जब ” मुस्कुराने की वजह तुम हो…” गीत प्रस्तुत की तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा. उसके बाद ” एक हसीना थी, एक दीवाना था…, नीले-नीले अंबर पर… तथा जुम्मे की रात… जैसे गीतों से उन्होंने समा बांधा. जब छाये मेरा जादू… फोटो संख्या : 32 फोटो कैप्सन : गीत प्रस्तुत करती सुनिधि पटना से आयी कलाकार सुनिधि सिन्हा ने जब छाये मेरा जादू… गीत प्रस्तुत की तो दर्शक झूम उठे. उसके बाद कोई आयेगा… एवं अंग लग जा बालमा… की बेहतरीन गीत प्रस्तुत की. —————————-बॉक्स——————–राज सागर ने लोगों को खूब गुदगुदाया फोटो संख्या : 33फोटो कैप्सन : कॉमेडी प्रस्तुत करते राज सागर मुंगेर : कोलकाता से आये राज सागर ने नाना पाटेकर, लालू यादव, राबड़ी देवी, पुलिस ट्रैफिक, बच्चों पर आधारित कॉमेडी, शायरी, हसगुले प्रस्तुत की. उन्होंने एक कॉमेडी ” पापा बेटा से कहता है कि बेटा तुम फेल कर गये, आज से तुम हमें पापा नहीं कहना, इस पर बेटा कहता है पापा मैं टेस्ट परीक्षा में फेल हुआ हूं डीएनए में नहीं ” पेश की. जिस पर लोगों ने ठहाके लगा कर हंसते रहे. इसके साथ ही उन्होंने पानी जहाज, गोलीबारी, बमबारी एवं पुलिस ट्रैफिक पर भी कई तरह के विभिन्न आवाजों में कॉमेडी प्रस्तुत की. अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम का आनंद सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय, नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा, मेयर कुमकुम देवी, जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन