वर्षों से संपर्क पथ की आस लगाये हैं महादलित

Updated:
विज्ञापन

वर्षों से संपर्क पथ की आस लगाये हैं महादलित फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : पुल से गांव जाने के लिए मेढ़ प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर के कल्याण टोला पंचायत में ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप बसे महादलित विगत छह वर्षों से संपर्क पथ की आस लगाये हैं. लेकिन महादलित गांव आज भी संपर्क पथ से नहीं […]

विज्ञापन

वर्षों से संपर्क पथ की आस लगाये हैं महादलित फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : पुल से गांव जाने के लिए मेढ़ प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर के कल्याण टोला पंचायत में ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप बसे महादलित विगत छह वर्षों से संपर्क पथ की आस लगाये हैं. लेकिन महादलित गांव आज भी संपर्क पथ से नहीं जुड़ पाया और खेतों के मेढ़ों पर चल कर मुख्य सड़क तक पहुंचना इनकी मजबूरी बन गयी है. वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री सेतु योजना से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया. मुसहरी गांव से इस पुल तक संपर्क पथ नहीं बनने के कारण गांव के महादलित खेतों के मेढ़ों पर चल कर संपर्क पथ तक पहुंचते हैं. ग्रामीण मुरारी कुमार, बैद्यनाथ मांझी, संतोषी मांझी, विनोद मांझी, कारी देवी ने बताया कि पुल बनने के बाद भी हमलोगों को कोई फायदा नहीं हुआ. संपर्क पथ के अभाव में इस गांव के किसी रोगियों को अन्यत्र जगह इलाज कराने के लिए कंधों पर सवार कर ले जाना पड़ता है. बाढ़ के समय में तो मुख्य सड़क मार्ग से संपर्क ही टूट जाता है. हल्की वर्षा होते ही खेतों के मेढ़ों पर फिसलते हुए जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने मंत्री शैलेश कुमार से मांग किया है कि अविलंब इस पथ को बनाया जाय. ताकि महादलितों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए मेढ़ों का सहारा न लेना पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन