असरगंज में तीन दिनों तक बिजली रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

असरगंज में तीन दिनों तक बिजली रहेगी बाधित प्रतिनिधि, असरगंज असरगंज लदौआ मोड़ स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर 2 की क्षमता बढ़ाने को लेकर तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति में बाधित रहेगी. 4 से 6 दिसंबर में असरगंज प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अंधेरा छाया रहेगा और बच्चों को पढ़ाई करने में […]

विज्ञापन

असरगंज में तीन दिनों तक बिजली रहेगी बाधित प्रतिनिधि, असरगंज असरगंज लदौआ मोड़ स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर 2 की क्षमता बढ़ाने को लेकर तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति में बाधित रहेगी. 4 से 6 दिसंबर में असरगंज प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अंधेरा छाया रहेगा और बच्चों को पढ़ाई करने में भी समस्या उत्पन्न होगी. असरगंज के किसान ध्रुव सिंह का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से समय पर लगने वाले रबी फसल नहीं हो पायेगी. वहीं मीलर मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिजली के अभाव में चावल की तैयारी करना काफी कष्टप्रद है. क्योंकि सारा काम बिजली पर निर्भर है. शशिशेखर सिंह ने कहा कि तीन दिनों तक बिजली नहीं रहने से मोबाइल को चार्ज करना काफी मुश्किल हो जायेगा. साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होगी. कहते हैं अभियंता सहायक विद्युत अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर नंबर 2 की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ा कर 5 एमवीए करने को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन