स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव से जुड़ी खबरें

Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव से जुड़ी खबरें स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : प्रभात फेरी मुंगेर : मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव के मौके पर गुरुवार की सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. स्थानीय पोलो मैदान से प्रभात फेरी निकली जो शहर के मुख्य मार्गों […]

विज्ञापन

स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव से जुड़ी खबरें स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : प्रभात फेरी मुंगेर : मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव के मौके पर गुरुवार की सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. स्थानीय पोलो मैदान से प्रभात फेरी निकली जो शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: पोलो मैदान पहुंच कर संपन्न हुआ. स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों के बीच स्थापना दिवस के संदेश भी प्रसारित किये. राजेंद्र उद्यान में पौधरोपण मुंगेर. स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से किला परिसर स्थित राजेंद्र उद्यान में वृक्षारोपण किया गया. प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा, डीडीसी रामेश्वर पांडेय, नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा, मेयर कुमकुम देवी सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी ने वृक्षारोपण किये. साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये. बेबी शो में सिजा रमहमान व अक्ष प्रेम प्रथमफोटो संख्या : 24फोटो कैप्सन : बेबी शो में अव्वल मुंगेर. स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित हेल्दी बेबी शो में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवगंज निवासी अमित प्रेम के पुत्र अक्ष प्रेम एवं सिजा रहमान प्रथम स्थान प्राप्त किये. जबकि लीबा द्वितीय व कुश तृतीय स्थान पर रहे. सफल प्रतिभागी बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बच्चों के माता-पिता को प्रमाण पत्र दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन