रेलवे क्वार्टर में वृक्ष काटने पर रेलकर्मी भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

रेलवे क्वार्टर में वृक्ष काटने पर रेलकर्मी भेजा गया जेल प्रतिनिधि , जमालपुररामपुर कॉलोनी में एक रेलकर्मी को एक वृक्ष काटना महंगा पड़ा. रेल विभाग ने इस पर स्वयं संज्ञान लेकर रेलकर्मी सहित हरे भरे वृक्ष काटने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.आरपीएफ इंस्पेक्टर केएस नानरा ने बताया कि रेलवे […]

विज्ञापन

रेलवे क्वार्टर में वृक्ष काटने पर रेलकर्मी भेजा गया जेल प्रतिनिधि , जमालपुररामपुर कॉलोनी में एक रेलकर्मी को एक वृक्ष काटना महंगा पड़ा. रेल विभाग ने इस पर स्वयं संज्ञान लेकर रेलकर्मी सहित हरे भरे वृक्ष काटने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.आरपीएफ इंस्पेक्टर केएस नानरा ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल कारखाना पोस्ट को जानकारी मिली थी कि रामपुर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 298 एबी में एक शीशम के हरे भरे वृक्ष को रेलवे से बगैर एनओसी लिए हुए ही काटा जा रहा है. आरपीएफ ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया. एसआइ विवेक सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ के दल ने उस रेलवे क्वार्टर में पहुंचने पर पाया गया कि रेलकर्मी दयानंद सिंह व्यक्तिगत कार्य के लिए एक शीशम के वृक्ष को कटवा रहे थे. मौका पर दो मजदूर को कुल्हाड़ी के साथ ही पकड़ा गया जो वृक्ष को काट रहे थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मजदूरों में धरहरा थाना के दशरथी मुहल्ला निवासी रामदेव विंद का पुत्र अनिल कुमार विंद तथा रामेश्वर प्रसाद विंद का पुत्र संजय विंद शामिल है. उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन