ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 507 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Updated at : 04 Sep 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 507 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्याल द्वारा जारी सूचना के अनुसार नामांकन ले चुके विद्यार्थी 10 सितंबर तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन करा पायेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये अबतक तीन मैरिट लिस्ट सहित ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया संपन्न कर ली है. जिसमें नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिये विश्वविद्यालय ने 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है और अबतक कुल 507 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

बता दें कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 10 सितंबर तक का समय दिया गया है. विश्वविद्याल द्वारा जारी सूचना के अनुसार नामांकन ले चुके विद्यार्थी 10 सितंबर तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन करा पायेंगे. वहीं रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को 600 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. अबतक कला संकाय में 397, विज्ञान संकाय में 108 तथा वाणिज्य संकाय में अबतक मात्र 2 विद्यार्थियों ने दस्तावेज सत्यापन के पश्चात अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

—————————————-

बॉक्स

————————————–

7 सितंबर तक नये आवेदन का समय

मुंगेर – एमयू ने अपने 33 कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये नामांकन को लेकर 3 सितंबर से दोबारा नये आवदेन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन के लिये आवेदन नहीं कर पाये थे. वैसे विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन का मौका दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को 7 सितंबर तक आवेदन करने का समय दिया गया है. वहीं आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा 8 सितंबर से दोबारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसमें आवेदन करने वाले विद्यार्थी कॉलेजों में रिक्त सीटों को बुक करते हुये दस्तावेज सत्यापन के पश्चात नामांकन ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन