नया दर से गैस का दाम लेने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

एसडीओ और एएसपी पहुंच कर उपभोक्ताओं को किया शांत प्रतिनिधि , मुंगेरकासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी मिर्जापुर स्थित एचपी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं ने नये दर से गैस का दाम लेने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे कासिम बाजार थाना पुलिस जब हंगामा को शांत नहीं करा पायी तो सदर […]
एसडीओ और एएसपी पहुंच कर उपभोक्ताओं को किया शांत प्रतिनिधि , मुंगेरकासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी मिर्जापुर स्थित एचपी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं ने नये दर से गैस का दाम लेने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे कासिम बाजार थाना पुलिस जब हंगामा को शांत नहीं करा पायी तो सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार एवं एएसपी संजय कुमार सिंह गोदाम पहुंच कर उपभोक्ताओं को शांत कराया. प्राप्त समाचार के अनुसार दिसंबर 2014 में उपभोक्ताओं ने रसीद कटाया था. जब वे 2 जनवरी 2015 को गैस लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे तो गोदामी ने सरकार के नये दर पर राशि की मांग की. गोदामी ने कहा कि जो उपभोक्ता डीबीटीएल के तहत फार्म भर कर लिंक हुए हैं उसे 826 के दर से गैस सिल्िंाडर दिया जायेगा. जिस पर उपभोक्ता उग्र हो गये और हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंचे एसडीओ एवं एएसपी ने उपभोक्ताओं को शांत किया. परिवार एचपी के मालिक सुबोध वर्मा ने कहा कि जो उपभोक्ता दिसंबर में चिट्टा कटा लिया और डीबीटीएल फार्म नहीं भरा है. उसे पुराने दर पर ही गैस दिया जा रहा है. जबकि डीबीटीएल फार्म भरने वाले उपभोक्ताओं को 826 रुपये अदा करने होंगे. क्योंकि सब्सिडी की राशि डिलीवरी दिखाने के साथ ही उनके खाते में सरकार द्वारा चला जायेगा. यही सरकार का नया नियम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










