सूचनाओं को सार्वजनिक रखना समय की मांग : आयुक्त

सरकारी अधिकारी जनता का सेवक फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त सुनिल कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के लिए घातक है जो ऊपर से ही नीचे तक पहुंचता है. पहले ऊपर के अधिकारियों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए जवाबदेह बनना होगा तभी नीचे भ्रष्टाचार रुकेगा. ये बातें नये […]
सरकारी अधिकारी जनता का सेवक फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त सुनिल कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के लिए घातक है जो ऊपर से ही नीचे तक पहुंचता है. पहले ऊपर के अधिकारियों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए जवाबदेह बनना होगा तभी नीचे भ्रष्टाचार रुकेगा. ये बातें नये साल के पहले दिन गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए कानून बनाये गये हैं. नीचे से लेकर ऊपर तक के कई अधिकार इसकी लपेट में भी आये हैं. फिर भी भ्रष्टाचार नहीं रुका. अधिकांश मामलों में निचले स्तर के ही कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पकड़े जाते हैं. लेकिन इससे भ्रष्टाचार रुकने वाला नहीं है. ऊपर के अधिकारी को इसके प्रति जवाबदेह बनना होगा. उन्होंने कहा कि सूचनाओं को सार्वजनिक रखना वर्तमान समय की मांग है. जो भी योजनाएं हैं उसके बारे में जनता को जानकारी रहे. हर सरकारी अधिकारी व कर्मी जनता का सेवक होता है शासक नहीं. इसलिए जनता जब भी शिकायत लेकर आये. उसे सुने और नियमानुसार उसे न्याय दिलाये. जब निचले स्तर के अधिकारी मामले की सुनवाई नहीं करते हैं तभी जनता ऊपर तक पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










