नववर्ष पर धार्मिक स्थलों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published at :01 Jan 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
नववर्ष पर धार्मिक स्थलों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फोटो संख्या : 16फौटो कैप्सन : भजन-करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, मुंगेर नव वर्ष को लेकर गुरुवार को जहां लोग विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने में लोग लगे रहे. वहीं विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान एवं शिव गुरुधाम में प्रात:काल से ही लोगों की […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फौटो कैप्सन : भजन-करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, मुंगेर नव वर्ष को लेकर गुरुवार को जहां लोग विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने में लोग लगे रहे. वहीं विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान एवं शिव गुरुधाम में प्रात:काल से ही लोगों की भीड़ मां की आराधना के लिए लगी रही. चंडिका स्थान में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गयी. जो कि दोपहर बाद तक जारी रहा. श्रद्धालु अपने नये साल की शुरुआत करने से पूर्व माता चंडिका के मंदिर में मत्था टेका एवं अपने व अपने परिवार के जीवन में सुख व शांति की कामना की. दूसरी ओर मुफस्सिल क्षेत्र के शिव गुरुधाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. जहां लोगों ने भगवान भोले की आराधना की. शहर के बड़ा महावीर स्थान सहित विभिन्न शिवालयों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की. लाल दरवाजा में भजन व पूजन का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन