राष्ट्रवाद व देश के प्रति निष्ठा, भाजपा का संकल्प : प्रो शमशी

मुंगेर जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा नेता प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ दलहट्टा में किया गया. इसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी एवं प्रदेश […]
मुंगेर जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा नेता प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ दलहट्टा में किया गया. इसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी एवं प्रदेश नेत्री बिंदु कुमारी उपस्थित थी. मौके पर मुंगेर जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. मुख्य अतिथि प्रो शमशी ने कहा कि भाजपा विचारधारा के आधार पर देश की सबसे बड़ी पार्टी है. राष्ट्रवाद व देश के प्रति निष्ठा हमारा संकल्प है और भ्रष्टाचार को हटा कर सुराज स्थापना के लिए भाजपा ने कदम बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. ताकि भाजपा भारत ही नहीं विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन सके. विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य चीन में है. जिसके सदस्यों की संख्या सात करोड़ है. प्रदेश नेत्री बिंदु मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने बिहार में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. जिसके तहत हम घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनायेंगे. जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय ने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से भी सदस्य बनाये जायेंगे. इसके लिए 18002662020 पर मिस कॉल कर भाजपा की सदस्यता प्राप्त की जा सकती है. मौके पर मुंगेर नगर निगम की उपमेयर बेबी चंकी, भाजपा के प्रदेश नेता लालमोहन गुप्ता, प्रणव कुमार यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, प्राण रंजन विकास, डिक्की सिंह, नयन कुमार, कृष्णा मंडल, मणि शंकर भोलू मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










