कोर्ट के बाहर पति, ससुर, सास व ननद ने महिला को पीटा, पीड़िता ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 8:51 PM
मुंगेर : बिहार के मुंगेर में परिवार न्यायालय के बाहर गुरुवार को एक महिला के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे. पिटाई होते देख न्यायालय परिसर में खड़े लोग दौड़ कर महिला को बचाया. जानकारी लेने पर पता चला कि महिला को उसके पति, ससुर, सास व ननद द्वारा पीटा जा रहा था. घायलावस्था […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर में परिवार न्यायालय के बाहर गुरुवार को एक महिला के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे. पिटाई होते देख न्यायालय परिसर में खड़े लोग दौड़ कर महिला को बचाया. जानकारी लेने पर पता चला कि महिला को उसके पति, ससुर, सास व ननद द्वारा पीटा जा रहा था. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद पीड़िता कोतवाली थाना पहुंचकर पति सहित अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है.
जख्मी महिला डॉ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि उसका मायका नालंदा है और ससुराल मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरौन गांव में है. उसकी शादी ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र शिव कुमार से 2013 में हुई थी. जिससे एक बच्ची भी है. लेकिन, मेरे पति व ससुराल वाले मुझे नहीं रखना चाहते हैं. मामला महिला हेल्प लाइन एवं महिला थाना में भी लाया गया. वे लोग प्रताड़ित भी करते थे. उसके पति ने परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल किया गया है. लेकिन, मैं तलाक नहीं चाहती हूं.
जख्मी महिला ने बताया कि गुरुवार को परिवार न्यायालय में तारीख था. इसलिए भाई संजीव कुमार के साथ मैं यहां आयी थी. मैं बाहर निकल गयी और मेरा भाई न्यायालय में अधिवक्ता से मिलने चला गया. जैसे ही मैं बाहर निकली तो पहले से वहां मौजूद मेरे पति, ससुर, सास व ननद ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जिसमें मैं घायल हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










