मुंगेर में जदयू के प्रमंडलीय राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्रियों ने भरी हुंकार, सभी 40 सीटों पर लहरेगा एनडीए का परचम

Updated at : 28 Feb 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में जदयू के प्रमंडलीय राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्रियों ने भरी हुंकार, सभी 40 सीटों पर लहरेगा एनडीए का परचम

मुंगेर : जनता दल यू के प्रमंडलीय राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सरकार के मंत्रियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर परचम लहराने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को हर घर जाकर सरकार के उपलब्धियों को बताने के निर्देश दिये. बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, […]

विज्ञापन
मुंगेर : जनता दल यू के प्रमंडलीय राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सरकार के मंत्रियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर परचम लहराने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को हर घर जाकर सरकार के उपलब्धियों को बताने के निर्देश दिये.
बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव काफी रोचक है. एक तरफ जनता का सेवा करने वाले नीतीश कुमार हैं तो दूसरी तरफ मेवा खाने वाले लोग हैं. जो 10 हजार करोड़ का सिर्फ मॉल बना रखा है. जिसका हिसाब बिहार की जनता लेगी.
स्थानीय पोलो मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जदयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कौन सी सीट से कौन नेता कहां चुनाव लड़ेंगे. यह हमारे नेता तय करेंगे. लेकिन हमें बिहार की 40 सीटों को जीतना है. क्योंकि जो भी एनडीए का उम्मीदवार होगा वह हमारा उम्मीदवार है.
ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि हमारे नेता वोट की नहीं वोटर की चिंता करते हैं. 2005 में जब नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली थी उस समय 32 लाख बच्चे विद्यालय के बाहर थे. लेकिन आज यह संख्या दो-तीन हजार पर पहुंच गयी है. गढ्डों में तब्दील बिहार की सड़क थी. आज 86 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का काम किया गया है. आप गर्व से जनता के बीच जायें और कहें कि अब मजदूरी देने का वक्त आ गया है. विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि देश-विदेश में नीतीश कुमार के विकास की चर्चा होती है.
ललन सिंह मुंगेर से जीत कर जायेंगे और केंद्र सरकार में बड़ी भूमिका में दिखेंगे. सम्मेलन को सांसद कहकशां प्रवीण, विधायक रामानंद सिंह, पूनम देवी, पन्ना लाल पटेल, डॉ मेवालाल चौधरी, एमएलसी तनवीर अख्तर, संजय सिंह, संजीव सिंह, दिलीप चौधरी, रणवीर नंदन, नीरज कुमार, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह, अनंत कुमार सत्यार्थी, नीता चौधरी, रूदल राय सहित अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेर जिलाध्यक्ष संतोष सहनी ने किया. मौके पर सौरभ निधि, राजेश कुशवाहा, गुड्डू राइन, रामकुमार सिंह सहित मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय के जिलाध्यक्ष, प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे.
कांग्रेस व राजद के नेता जदयू में हुए शामिल : मुंगेर. पोलो मैदान में आयोजित जदयू का प्रमंडलीय राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस व राजद के कई कद्दावर नेता जदयू में शामिल हुए. राजद के जिला महासचिव कन्हैया सिंह ने अपने 20 साथियों के साथ जदयू में शामिल हुए. जबकि कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष मो. आफताब आलम अपने 50 साथियों के साथ और मजदूर नेता अजय कुमार सिंह अपने 10 साथियों के साथ जदयू में शामिल हुए. जिन्हें मंत्री ललन सिंह एवं शैलेश कुमार ने माला पहना कर जदयू में आने का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन