कैदी वार्ड के पुलिसकर्मी को किया निलंबित

मुंगेर : विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कैदी वार्ड पहुंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मुंशी मुसाफिर यादव बिना वर्दी के एक गमछा लपेटे और एक गंजी पहने हुए था. जिलाधिकारी ने उसे वर्दी में नहीं रहने के कारण उसी समय निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया. डीएम ने कहा कि […]
मुंगेर : विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कैदी वार्ड पहुंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मुंशी मुसाफिर यादव बिना वर्दी के एक गमछा लपेटे और एक गंजी पहने हुए था. जिलाधिकारी ने उसे वर्दी में नहीं रहने के कारण उसी समय निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया. डीएम ने कहा कि कैदी वार्ड के भवन की जल्द ही मरम्मत करायी जायेगी तथा इसके छत से टीन का चदरा हटा कर ऊपर पक्की ढलाई करवायी जायेगी. साथ ही वार्ड के भीतर ही शौचालय तथा पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी. उन्होंने वार्ड में लगे बेड का गद्दा बदलने का भी निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




