तीन दिवसीय प्रवास के बाद मुंगेर से रवाना हुए आरएसएस प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीन दिवसीय प्रवास के बाद मुंगेर से रवाना हुए आरएसएस प्रमुख

विज्ञापन

कार्यकर्ता विकास वर्ग में स्वयंसेवकों को दिया संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण का संदेश मुंगेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को अपने तीन दिवसीय मुंगेर प्रवास के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हो गये. उनके आगमन और प्रवास को लेकर प्रशासन और संघ संगठन दोनों स्तरों पर व्यापक तैयारी की गयी थी. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही और कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल की विशेष तैनाती की गयी थी. पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 23 मई से 12 जून तक कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण वर्ग में बिहार और झारखंड के 127 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत मोहन भागवत सात जून को मुंगेर पहुंचे थे. प्रवास के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में शामिल स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया और संगठन के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया. बुधवार को वर्ग की गतिविधियों में शामिल होने के बाद वे यहां से रवाना हो गए. संघ संचालक सह वर्ग व्यवस्थापक अमरनाथ केशरी ने बताया कि मोहन भागवत का यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसकी योजना एक वर्ष पहले ही केंद्रीय समिति द्वारा तय कर ली गयी थी. उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख देशभर में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्गों में भाग लेकर स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हैं और संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हैं. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हैं. उनके मार्गदर्शन से स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता से कार्य कर सकें.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन