पेनाल्टी शूटआउट में यूपी के बलिया ने मुजफ्फरपुर को हराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया

विज्ञापन

धरहरा.

गांधी मैदान में श्रीशंकर स्पोर्टिंग क्लब, धरहरा के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को यूपी के बलिया और मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला गया, जिसका फैसला पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया, जिसमें बलिया ने मुजफ्फरपुर को 4- 1 से पराजित किया.

मैच का निर्णय हुआ पेनाल्टी शूटआउट से

मुख्य अतिथि सुबोध सिंह, विमल यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ विक्रांत कुमार सिंह ने मैदान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन दोनों टीमों की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल करने में सफल नहीं हो सकी. पहले हाफ से लेकर दूसरे हाफ तक दर्शकों को कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी पर संपन्न हुआ. मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. जिसमें यूपी बलिया की टीम 4-1 से विजयी रही. बलिया के गोलकीपर सलौनी शर्मा को वेस्ट 22 के खिताब दिया गया. निर्णायक मंडली में मनीष कुमार, संतोष कुमार सिंह एवं कपिल देव मंडल शामिल थे. मौके पर रामबालक यादव, सच्चिदानंद पांडेय, विद्यानंद सिंह, चक्रधर सिंह, आशीष कश्यप, प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन