ePaper

बिहार : प्रभात खबर द्वारा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 20 मुक्केबाज चयनित

Updated at : 26 Apr 2018 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : प्रभात खबर द्वारा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 20 मुक्केबाज चयनित

मुंगेर : प्रभात खबर द्वारा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तहत दम है तो आ जाओ रिंग में प्रदर्शन करने के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रायल गुरुवार को संपन्न हो गया. मुंगेर के इंडोर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में मुंगेर प्रमंडल के छह जिले के साथ ही भागलपुर जिले के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया. चयन […]

विज्ञापन

मुंगेर : प्रभात खबर द्वारा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तहत दम है तो आ जाओ रिंग में प्रदर्शन करने के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रायल गुरुवार को संपन्न हो गया. मुंगेर के इंडोर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में मुंगेर प्रमंडल के छह जिले के साथ ही भागलपुर जिले के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया. चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुंगेर जोन के 6 जिलों के 28 मुक्केबाजों ने भाग लिया.

चयनित 20 मुक्केबाजों को जिला पदाधिकारी उदय प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, निदेशक डीआरडीए प्रतिभा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष कन्हैया तांती, सचिव विश्वजीत सिंह ने अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामना दी.

चयनित खिलाड़ियों की सूची

– मुंगेर : साहिल कुमार (49 किलोग्राम), नीतीश कुमार (52 किलोग्राम), मनीष कुमार (56 किलोग्राम), अंकित रंजन (60 किलोग्राम), नीतीश कुमार (64 किलोग्राम), अमन कुमार (69 किलोग्राम), नीशू आनंद (75 किलोग्राम)

– बेगूसराय : सुजीत कुमार (49 किलोग्राम), सूर्यकांत (56 किलोग्राम), सुधांशु कुमार (69 किलोग्राम), मो. इर्शाद अख्तर (75 किलोग्राम)

– शेखपुरा : सौरव कुमार (56 किलोग्राम), राम कुमार (60 किलोग्राम), विषमबर कुमार (64 किलोग्राम)

– जमुई : अमित कुमार (49 किलोग्राम), बादल कुमार (52 किलोग्राम), दिव्यांशु कुमार (64 किलोग्राम)

– लखीसराय :
रमेश कुमार (52 किलोग्राम), अनीकेत राज (69 किलोग्राम), दीप कुमार (75 किलोग्राम)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन