स्वास्थ्य विभाग ने जमालपुर की तीन आशाओं को किया चयनमुक्त

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जमालपुर की तीन आशाओं को किया चयनमुक्त

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से कार्य नहीं कर रही जमालपुर प्रखंड की तीन आशाओं को चयनमुक्त कर दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से कार्य नहीं कर रही जमालपुर प्रखंड की तीन आशाओं को चयनमुक्त कर दिया है. जिसके बाद अब जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रखंड में रिक्त तीन आशाओं की नियुक्ति प्रक्रिया की जायेगी. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि जमालपुर प्रखंड की तीन आशाओं को चयनमुक्त किया गया है. जिसमें गायत्री देवी पति मानिक दास, चंचल कुमारी पति गोपाल मंडल तथा नूतन देवी पति अनिल कुमार शामिल है. तीनों आशा पिछले तीन साल से कार्य नहीं कर रही थी. इस दौरान न तो तीनों आशा स्वास्थ्य विभाग की किसी बैठक में शामिल हो रही थी और न ही कोई कार्य का रिपोर्ट अपडेट किया जा रहा था. जिसे सिविल सर्जन के निर्देश पर चयनमुक्त कर दिया गया है. विदित हो कि इससे पहले भी साल 2025 में आशा नियुक्ति प्रक्रिया में गलत नियुक्ति को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर संग्रामपुर और असरगंज में कई आशाओं पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गयी थी.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन