बिहार : पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती पर हमला, हाथ कलाई के पास से काटकर किया अलग

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले की ईस्ट कालोनी थाने के अंतर्गत आरपीएफ बैरक के समीप आज सुबह एक हमलावर ने एक युवती का दाहिना हाथ कलाई के पास से काटकर अलग कर दिया. ईस्ट कालोनी के सर्किल इंसपेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता का नाम पूजा कुमारी (18) है, जो धरहारा थाना अंतर्गत […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले की ईस्ट कालोनी थाने के अंतर्गत आरपीएफ बैरक के समीप आज सुबह एक हमलावर ने एक युवती का दाहिना हाथ कलाई के पास से काटकर अलग कर दिया. ईस्ट कालोनी के सर्किल इंसपेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता का नाम पूजा कुमारी (18) है, जो धरहारा थाना अंतर्गत माताडीह गांव की निवासी है. उन्होंने पीड़िता ने पुलिस विभाग में नौकरी के लिए लिखित परीक्षा पास की थी और रोज सुबह शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ के अभ्यास के लिए नजदीक के एक मैदान में जाती थी और आज सुबह भी दौड़ का अभ्यास करने के लिए जा रही थी.
इसी दौरान उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया. पंकज ने बताया कि युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी जिले भागलपुर के जवाहर लाल नेहरु मेडिकल काॅलेज भेजा गया है. इस मामले में अज्ञात अपराधी के खिलाफ र्इस्ट कालोनी थाने में मामला दर्ज अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




