सेवायन नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मी पर एफआइआर दर्ज

Published at :19 Aug 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
सेवायन नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मी पर एफआइआर दर्ज

मृतक सोनी के चाचा के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी कहा, आइसीयू में भरती के लिए मांगे 1.4 लाख मुंगेर : शहर के सेवायन नर्सिंग होम में गुरुवार को चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मय दरियापुर निवासी सुभास चौधरी की पुत्री सोनी कुमारी की मौत हो जाने के बाद मृतका के चाचा निवास चौधरी के […]

विज्ञापन

मृतक सोनी के चाचा के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

कहा, आइसीयू में भरती के लिए मांगे 1.4 लाख
मुंगेर : शहर के सेवायन नर्सिंग होम में गुरुवार को चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मय दरियापुर निवासी सुभास चौधरी की पुत्री सोनी कुमारी की मौत हो जाने के बाद मृतका के चाचा निवास चौधरी के बयान पर कोतवाली थाना में तीन चिकित्सक, सेवायन के कंपाउंडर तथा अन्य कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ वहीं सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया़
मृतका के चाचा निवास चौधरी ने पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में बताया है कि सोनी को गुरुवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे इलाज के लिए डॉ दीपक कुमार के क्लिनिक में ले जाया गया़ जहां उक्त चिकित्सक ने बताया कि बच्ची ठीक है, किंतु दस्त होने के कारण इसे उनके इलाज में ही सेवायन में भरती कराना होगा़
उन्होंने कहा कि डॉ बीबी बोस तथा डॉ सुदीपा बोस से उनका अच्छा संबंध है, वहां पर कोई परेशानी नहीं होगी़ वे दोनों भी वहां पर बच्ची की देखरेख करते रहेंगे़ निवास चौधरी ने डॉ दीपक के सलाह पर सोनी को इलाज के लिए सेवायन में भरती करा दिया़ वहां पर डॉ दीपक का पुरजा जमा करते ही 10 हजार रुपये जमा कराये गये़ इसके बाद चिकित्सक की गैर मौजूदगी में ही कंपाउंडर द्वारा सोनी का इलाज प्रारंभ कर दिया गया़ इसी बीच सोनी को बिना चिकित्सक के निर्देश के ही अल्ट्रासाउंड के लिए डॉ रूपा प्रसाद के पास ले जाया गया़ कंपाउंडर लगातार सोनी को दवा व सूई दिये जा रहा था. दवा व सूर्ड के हैवी डोज के कारण सोनी की तबीयत और भी बिगड़ गयी़ जिसके बाद कंपाउंडर ने उसे आईसीयू में भरती करने की बात कह 1.4 लाख रुपये जमा करने को कहा़ इस बीच उनलोगों को मरीज से नहीं मिलने दिया गया़ आईसीयू में जब सोनी छटपटाने लगी, तब कंपाउंडर ने डॉ दीपक को बुलाया़ उसके बाद चिकित्सक ने सोनी को भागलपुर रेफर कर दिया और खुद चलते बने़ कंपाउंडर ने कहा कि मरीज काफी सीरियस है इसे जल्दी से ले जाइये़ किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी़ निवास चौधरी ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ दीपक, संवायन के संचालक डॉ बीबी बोस, डॉ सुदीपा बोस ने सिर्फ रुपये के दोहन के उद्देश्य से सोनी को नर्सिंग होम में भरती रखा तथा इलाज के नाम पर उनसे रुपये की ठगी कर मरीज की हत्या कर दी़ उन्होंने डॉ दीपक, सेवायन के संचालक डॉ बीबी बोस, डॉ सुदीपा बोस एवं सेवायन के कंपाउंडर व अन्य कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन