पटना-दुमका एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक लेट, 11:46 बजे पहुंची स्टेशन, यात्री हुए परेशान

Published by :Divyanshu Prashant
Published at :11 May 2026 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
पटना-दुमका एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक लेट, 11:46 बजे पहुंची स्टेशन, यात्री हुए परेशान

13334 डाउन एक्सप्रेस

पटना से दुमका जाने वाली 13334 डाउन एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक की देरी से सुबह 11:46 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंची. ट्रेन के रीशेड्यूल होने और इसके लेट परिचालन के कारण दैनिक यात्रियों, सरकारी कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: पटना जंक्शन से चलकर जमालपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर के रास्ते दुमका जाने वाली 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे से अधिक की देरी से जमालपुर स्टेशन पहुंची. सप्ताह के पहले दिन ट्रेन के इतने विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्रियों, सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

रीशेड्यूल होने के कारण पटना से ही लेट खुली ट्रेन

इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि सामान्य तौर पर पटना-दुमका एक्सप्रेस पटना जंक्शन से सुबह 6:35 बजे अपने निर्धारित समय पर गंतव्य के लिए रवाना होती है. परंतु, सोमवार को इस ट्रेन को 2 घंटे के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया था. इसके कारण यह ट्रेन पटना से सुबह 8:32 बजे रवाना हो सकी. जमालपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का नियमित समय सुबह 9:29 बजे है, लेकिन पटना से ही लेट खुलने के कारण यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:46 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंची.

कर्मचारियों को हुई देरी, छात्रों की छूटी कोचिंग

सोमवार को ट्रेन के लेट होने से जमालपुर और आसपास के इलाकों में जाने वाले रेल यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ देखी गई. ट्रेन में सफर कर रहे कई सरकारी कर्मचारियों ने बताया कि अगर ट्रेन सही समय पर चलती है, तो वे लोग समय पर जमालपुर पहुंचकर अपने कार्यालय चले जाते हैं. लेकिन सोमवार को ट्रेन काफी लेट होने के कारण उन्हें ड्यूटी पर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं, कई छात्र-छात्राओं ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ट्रेन लेट होने की वजह से उनकी कोचिंग की क्लास छूट गई है, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन