उप प्रमुख के पति की संदिग्ध मौत से आरा में सनसनी, एफएसएल की टीम जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: भोजपुर में पूर्व समिति सदस्य और वर्तमान उप प्रमुख के पति की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया बधार से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुट गई है.
Bihar News: आरा के भोजपुर जिले में पूर्व समिति सदस्य सह वर्तमान उप प्रमुख के पति की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया बधार से शव बरामद की गई. मामले का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है.
चावरिया बधार से मिला शव
मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ टंडन के रूप में हुई है. वह पूर्व समिति सदस्य थे और उनकी पत्नी पुष्पा देवी वर्तमान में गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख हैं.
घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे
जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार रविवार की दोपहर घर से बाहर निकले थे. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोज की , लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. सोमवार सुबह चावरिया बधार में उनका शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच प्रक्रिया शुरू की.
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है.
Also Read:जहानाबाद-अरवल सीमा पर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










