आरा : मायके से लौट रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, आरा लाने के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम
सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
सारण जिले के डोरीगंज पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई. वह अपने मायके से लौट रही थी जब एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.
Arrah Truck Accident : आरा-छपरा फोरलेन पर सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज पुल पर मंगलवार की देर शाम ट्रक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गई. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.
मृतका की पहचान और मायके जाने का कारण
जानकारी के अनुसार, मृतका बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा वार्ड नंबर-4 निवासी प्रभु पासवान की 40 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी है.
इधर, मृतका के बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि उसकी मौसी के बड़े बेटे की आर्मी में नौकरी लगी थी, जिसके लेकर मंगलवार को उनके मायके में पूजा रखी गई थी. उसी पूजा में शामिल होने के लिए वह मंगलवार की सुबह सारण (छपरा) जिले के मूसेपुर गांव अपने मायके गई थी.
हादसे की घटना और अस्पताल में घोषणा
मंगलवार की देर शाम जब वह अपने बहन के लड़के सोनू के साथ बाइक द्वारा वापस लौट रही थी, इस दौरान डोरीगंज पुल पर पीछे से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे वह बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई.
तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम और परिवार में मचा कोहराम
इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्रियाँ काजल कुमारी, अंजलि कुमारी व दो पुत्र नीतीश कुमार एवं अमरजीत कुमार हैं.
घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











