आरा में स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घायलों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

आरा के नवादा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. एक युवक के पैर में फ्रैक्चर आया है.

विज्ञापन

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार की दोपहर स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तब ट्रैफिक पुलिस एवं परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

जख्मी युवकों की पहचान और घर का विवरण

जानकारी के अनुसार जख्मियों में चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी कृपा शंकर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र गिरधर गोपाल एवं उसी थाना क्षेत्र के ढकनी गांव निवासी हरेराम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मोंगल उर्फ अभिषेक कुमार शामिल है.

Also Read : गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

बाजार आने के दौरान पीछे से मारी टक्कर

इधर, अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों बाइक द्वारा अपने गांव से आरा बाजार करने के लिए आ रहे थे. उसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

चोटों की स्थिति और अस्पताल में इलाज

हादसे में जख्मी मोंगल उर्फ अभिषेक कुमार का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया एवं गिरधर गोपाल को शरीर के कई जगह पर चोटें आई हैं.


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन