आरा में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग की फोटो | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ धोबहा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला हुआ. सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे 70 वर्षीय किसान का बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश की. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव में सोमवार की देर रात बदमाश ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया और धारदार हथियार से बुजुर्ग का गला काट दिया गया. इस दौरान बदमाश एवं बुजुर्ग के बीच हाथापाई भी हुई.

इसके बाद गंभीर हालत में परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस को घटनास्थल से हंसुआ एवं संदिग्ध व्यक्ति का चप्पल बरामद हुआ है.

जख्मी बुजुर्ग की पहचान और घटना की रात का विवरण

जानकारी के अनुसार, जख्मी बुजुर्ग धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव वार्ड नंबर-2 निवासी स्व. सरयू सिंह के 70 वर्षीय पुत्र सदानंद सिंह हैं. वह पेशे से किसान हैं.

इधर, सदानंद सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात मवेशी को बांधने व खाना खाने के बाद घर के बाहर चौकी पर सोए हुए थे.

इसी बीच, सोमवार की देर रात करीब एक बजे के आसपास एक बदमाश धारदार हथियार लेकर आया और उनका गला रेतने लगा. तभी उनकी नींद खुल गई और उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया. उसके बाद वह धारदार हथियार छोड़कर भाग निकला.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

परिजन की प्रतिक्रिया और अस्पताल में भर्ती

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए. वहीं दूसरी तरफ, जख्मी बुजुर्ग सदानंद सिंह ने किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है.

पुलिस जांच और कारण का स्पष्ट न होना

इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन