किशोरी की मौत के बाद सेवायन नर्सिंग होम में तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद नर्सिंग होम के संचालक, चिकित्सक व स्टाफ फरार मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम सिनेमा स्थित सेवायन नर्सिंग होम में गुरुवार को इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गयी़ इसके बाद मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में जम कर तोड़फोड़ की़ […]
विज्ञापन
घटना के बाद नर्सिंग होम के संचालक, चिकित्सक व स्टाफ फरार
मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम सिनेमा स्थित सेवायन नर्सिंग होम में गुरुवार को इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गयी़ इसके बाद मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में जम कर तोड़फोड़ की़ वहां के स्टाफों तथा परिजनों के बीच देर तक झड़प भी हुई़ स्थानीय थाना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया़ सदर प्रखंड के मय दरियापुर निवासी निवास चौधरी ने बताया कि उसके भाई सुभाष चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी को सुबह लगभग 10 बजे पेट में काफी दर्द होने लगा़ जिसके बाद सोनी को इलाज के लिए सेवायन नर्सिंग होम में दोपहर 12:30 बजे भरती कराया गया़
चिकित्सक के सलाह पर सोनी का अल्ट्रासाउंड के अलावे भी और कई जांच करवाये गये़ जिसके बाद बेहतर इलाज के नाम पर उसे आईसीयू में भरती कर दिया गया़ शाम लगभग 5 बजे आईसीयू के स्टाफ ने उसे बताया कि सोनी की हालत ठीक नहीं है, उसे इलाज के लिए पटना ले जाना होगा़ किंतु परिजनों ने जैसे ही सोनी को देखा तो वह मृत पड़ी थी़ परिजनों का कहना था कि सोनी को पहले से कोई भी गंभीर बीमारी नहीं थी, उसकी मौत नर्सिंग होम में चिकित्सकों द्वारा की गयी लापरवाही के कारण हुई है़ नर्सिंग होम के स्टाफों ने अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए उसे पटना ले जाने को कहा़ इसी बात से आक्रोशित हो कर परिजन काफी आक्रोशित हो गये तथा नर्सिंग होम में जम कर तोड़फोड़ की़ सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया़ घटना के बाद नर्सिंग होम के संचालक, चिकित्सक व स्टाफ फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










