पूर्वी चंपारण के 35 थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क

Published at :09 Jul 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण के 35 थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने पीड़िता महिलाओं को तत्काल न्यायाय दिलाने व बाल सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए 35 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की.

विज्ञापन

मोतिहारी. जिले के 35 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गयी है. मंगलवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने पीड़िता महिलाओं को तत्काल न्यायाय दिलाने व बाल सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए 35 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की. तीन नये आपराधिक कानून के तहत थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए महिला पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है. अब पीड़ित महिलाएं व युवतियां निर्भिक व बेहिचक हो महिला पुलिस को अपनी पीड़ा सुना सकेंगी. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाएं, घरेलू हिसां, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न सहित अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं की शिकायतें कर सकती हैं. यहां दर्ज होने वाले सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा. महिला सशक्तिकरण तथा पीड़ित महिलाओं की ससमय सहायता करने व उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है. महिला हेल्प डेस्क प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर नगर दारोगा श्वेता कुमार (7667239946) छतौनी कुमारी पुजा (8582051086) ढाका प्रिया कुमारी (7903523253) रक्सौल कुमारी एकता साग (7061986324) केसरिया अनिता कुमारी (8709131498) चकिया प्रियंका कुमारी (9589762069) पकड़ीदयाल मीरा कुमार (7903951959) शिकारगंज रिंकु कुमारी (6202141577) मधुबन नितु राज (8228823137) आदापुर लक्ष्मी कुमारी (7366837837) छौड़ादानो मोनिका कुमारी (8809309808) पिपरा सीता केवट (9631303200) पताही रिना कुमारी (8797848583) मुफस्सिल प्रीति कुमारी (7493058779) हरसिद्धि शिखा कुमारी (6204728367) बंजरिया नीलम कुमारी (9693994557) सुगौली मोना कुमारी (7856914026) मेहसी पूजा राज (9137517219) तुरकौलिया सोनी कुमारी (9973600750) कोटवा दीप्ति कुमारी (9006085997) अरेराज मोनालिसा कमारी (7488667352) अजा-जजा कुमारी ज्योति (6200013045) संग्रामपुर अलका कुमारी (6206131705) डुमरियाघाट निधि कुमारी (8863900641) गोविंदगंज अन्नु कुमारी (7488253293) पहाड़पुर प्रियंका गुप्ता (8340693447) पिपराकोठी मधुमालनी (8700313386) घोड़ासहन नंदनी कुमारी (7667838729) रामगढवा रेणु कुमारी (8051307899) राजेपुर सृष्टि कुमारी (9031182359) फेनहारा खुशबु सिंह (7070095387) कुंडवाचैनपुर बबीता कुमारी (6207248576) चिरैया कविता कुमारी (8969464974) दरपा प्रीति कुमारी (9304967820) कल्याणपुर विभा कुमारी (9102099201)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन