ePaper

दो कारों में टक्कर, कई घायल

Updated at : 10 Jun 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
दो कारों में टक्कर, कई घायल

एनएच-28ए पर सेमरा अस्पताल के समीप दो कारों में आमने - सामने में जोरदार टक्कर हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है.

विज्ञापन

बंजरिया. एनएच-28ए पर सेमरा अस्पताल के समीप दो कारों में आमने – सामने में जोरदार टक्कर हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना में दोनों गाड़ी के चालक सहित कुल चार लोग घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही तुरकौलिया, बंजरिया थाना पुलिस व 112 की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त गाडियों से सभी घायलों को बाहर निकाल कर ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का ईलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार टाटा हेक्सा गाड़ी छपवा की ओर से मोतिहारी के तरफ जा रहा था, वहीं बोलेरो न्यू मोतिहारी की ओर से छपवा की ओर जा रहा था. वह दोनों गाड़ी जैसे ही उक्त जगह पर पहुंच की दोनों में जोरदार टक्कर हो गया. इसमें कार में सवार सभी घायल हो गए. घायलों में पटना हाईकोर्ट के जज के एक रिश्तेदार हैं. घायल व्यक्तियों में पटना के राणा विवेक सिंह, विनय रंजन व झारखंड रांची के वीरेंद्र बहादुर शामिल हैं. राणा विवेक सिंह अपने साथ दो – तीन अन्य व्यक्तियों के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां बगहा कार से जा रहे थे, रांची के रहने वाले वीरेंद्र बहादुर नेपाल पोखरा से कार से अपने घर जा रहे थे. घायल वीरेंद्र बहादुर का नेपाल में होटल का व्यवसाय है. तुरकौलिया पुलिस ने कहा कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी घटनास्थल पर ही है. मामले में आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन