छतौनी बस स्टैंड से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 9:46 PM

विज्ञापन

छतौनी बस स्टैंड से हथियार के साथ तीन अपराधी पकड़े गये. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह कारतूस बरामद हुआ है.

विज्ञापन

मोतिहारी. छतौनी बस स्टैंड से हथियार के साथ तीन अपराधी पकड़े गये. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह कारतूस बरामद हुआ है. तीनों अपराधी राहगीर से लूटपाट की नियत से बस स्टैंड के पास मंडरा रहे थे. इसकी भनक पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार के साथ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुफस्सिल गोढ़वा चंदन कुमार, रूपनारायण प्रसाद व भटहां का मनोहर कुमार है. तीनों ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि वे लोग बस से उतरने वाले यात्रियों से बीच रास्ते में लूटपाट करने के लिए मंडरा रहे थे. एसपी ने बताया कि मनोहर पर जिले के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें छतौनी में आर्म्स एक्ट का एक, मुफस्सिल में आर्म्स एक्ट व लूट के चार तथ संग्रामपुर में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है. वहीं चंदन पर मुफस्सिल में लूट व चोरी के दो तथा पिपराकोठी में लूट व आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है, रूपनारायण का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर एएसपी शिखर चौधरी, छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, दारोगा मुकेश कुमार, जमादार विपिन कुमार, सिपाही राजेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन