छत के सहारे घर में घुसा चोर,लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 10:26 PM
अजगरी मठवा टोला गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
बंजरिया. थाना क्षेत्र के अजगरी मठवा टोला गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में रखे कपड़ा, आभूषण सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थाने के प्रशिक्षु दरोगा किशन कुमार पासवान ने गुरुवार को दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की. मिली जानकारी के अनुसार अजगरी मठवा टोला गांव निवासी मुकेश कुमार तिवारी मोतिहारी शहर स्थित डेरा पर परिजनों के साथ बुधवार रात में थे. जब वह गुरुवार दोपहर में घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा था, जबकि घर में रखे अलमीरा, पेटी, ट्रंक, बक्सा टूटा व सामान बिखरा पड़ा हुआ था. जिसके बाद छानबीन की. इस दौरान पाया कि अज्ञात चोरों के द्वारा छत के सहारे घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद उक्त सभी चोर घर में रखे साड़ी को बांध कर छत से उतरे थे. जो उसी तरह छत पर बांधा हुआ था. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










