ePaper

Motihari: फर्जी तरीके से राशनकार्ड बनाने का राज्यस्तरीय साइबर गिरोह का खुलासा

Updated at : 25 May 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: फर्जी तरीके से राशनकार्ड बनाने का राज्यस्तरीय साइबर गिरोह का खुलासा

अनुमंडल प्रशासन व साइबर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से राशनकार्ड, आधारकार्ड सहित साइबर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है .

विज्ञापन

अरेराज . अनुमंडल प्रशासन व साइबर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से राशनकार्ड, आधारकार्ड सहित साइबर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है .एसडीओ अरुण कुमार ,डीएसपी रंजन कुमार व साइबर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने चार साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया है .गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने 08 लैपटॉप,05 मोबाइल,भारी मात्रा में नकली फिंगर प्रिंट स्कैनर,आधारकार्ड,राशनकार्ड, एटीएम कार्ड ,1.87 लाख रुपया सहित कई डीभाइस बरामद किया है.

गिरफ्तार साइबर अपराधियो का राज्यस्तरीय नेटवर्क होने का खुलासा है .गिरफ्तार साइबर अपराधियो में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लगुनिया के डिजिटल साइबर कैफे से रेहान सैफी ,नौवाडीह से भवानी साइबर कैफे से सूरज कुमार ,विक्की कुमार व नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार साइबर अपराधियो ने पुलिस पूछताछ में राज्यस्तरीय नेटवर्क होने का खुलासा किया है.साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियो के निशानदेही व वाट्सएप ग्रुप पर मिले साक्ष्य के आधार पर अग्रतर करवाई में जुटी है .गौतलब हो कि अरेराज एसडीओ के लॉगिन पर 21 मई को 40 नया राशनकार्ड बना हुआ दिखा .जब इसकी जांच किया गया तो 20 मई को रात्रि 11 बजे सभी राशनकार्ड बना हुआ दिख रहा था .एसडीओ अरुण कुमार द्वारा इसकी पड़ताल किया गया राशनकार्ड बने किसी भी आवेदन पर नही एमओ का एप्रुबल था नही एसडीओ के लॉगिन से ओटीपी ही जेनरेट हुआ था .

एसडीओ द्वारा गोपनीय तरीके से फर्जी तरीके से बने सभी राशनकार्ड धारियों से पूछताछ किया गया .पूछताछ में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के साइबर कैफे से सभी राशनकार्ड का आवेदन अपलोड करने की बात सामने आयी.जांच में साइबर अपराधी सूरज कुमार के मोबाइल के वाट्सएप ग्रुप पर सभी लोगो के राशनकार्ड बनने का खुलासा हुआ.जेनरेट राशनकार्ड का मिलान किया गया तो उसका नम्बर भी उससे मिलता था .सबूत इकठा करने के बाद एसडीओ द्वारा इसकी सूचना डीएम सौरभ जोरवाल,एसपी स्वर्ण प्रभात व साइबर डीएसपी को दिया गया .वही एसडीओ अरुण कुमार ,डीएडपी रंजन कुमार व साइबर डीएसपी के नेतृत्व में पहाड़पुर व हरसिद्धि बीडीओ, सीओ,एमओ व थाना पुलिस द्वारा छपेमारी कर खुलासा किया गया.हरसिद्धि एमओ अंकित कुमार के आवेदन पर गिरफ्तार साइबर अपराधियो सहित अज्ञात के बिरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस करवाई में जुटी है.

इन सामानों की हुई बरामदगी

पुलिस ने 08 लैपटॉप,05 मोबाइल,भारी मात्रा में नकली फिंगर प्रिंट स्कैनर ,आधार कार्ड,राशनकार्ड, एटीएम सहित एक लाख 87 हज़ार रुपया नगद सहित कई डीभाइस बरामद हुआ है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन