सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

Updated:
विज्ञापन
सावन की दूसरी सोमवारी पर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन की दूसरी सोमवारी पर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

काठमांडू के विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर परिवार की मंगलकामना की. सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Raxaul News: सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे. पूरे परिसर में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे.

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की.

जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार

सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल, दूध तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित की.

मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना की.

भारत के सीमावर्ती इलाकों से भी पहुंचे श्रद्धालु

सावन की सोमवारी को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इसी वजह से नेपाल के विभिन्न जिलों के अलावा भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे.

दिनभर मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा.

सुरक्षा और व्यवस्था के रहे विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं.

दर्शन और पूजा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा सकें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन