नेपाल के कलैया में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल के बारा जिले के कलैया में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई. अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें 15 वर्षीय सोयब मंसूर की दुखद मौत हो गई. एक अन्य किशोर घायल हुआ है.

विज्ञापन

Raxaul News: नेपाल के बारा जिले के कलैया उपमहानगरपालिका-17 स्थित ब्रह्मपुरी की अंदरूनी सड़क पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में 15 वर्षीय सोयब मंसूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर घायल हो गया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 8:25 बजे हुई.

अनियंत्रित होकर पोल से टकराई बाइक

पुलिस के मुताबिक, ना. 45 प 2177 नंबर की मोटरसाइकिल भवानीपुर से ब्रह्मपुरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई.

हादसे में बाइक चला रहे कलैया उपमहानगरपालिका-3 निवासी अजित मंसूर के 15 वर्षीय पुत्र सोयब मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं, पीछे बैठे कलैया-17 निवासी साबिर हुसैन अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र साहिद अंसारी के हाथ में चोट लगी. पुलिस के अनुसार उनकी हालत सामान्य है.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को प्रादेशिक अस्पताल, कलैया ले जाया गया.

इलाज के दौरान सुबह करीब 9 बजे ईसीजी जांच के बाद चिकित्सकों ने सोयब मंसूर को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अस्थायी प्रहरी पोस्ट गंगापुर, बारा से प्रहरी निरीक्षक महमद हुसेन देवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक का शव पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए प्रादेशिक अस्पताल, कलैया में रखा गया है.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन