जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, बड़े भाई को फंसाने की साजिश

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्सन : पुलिस पदाधिकारी के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्सन : पुलिस पदाधिकारी के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक बेटे ने जमीन के लालच में अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। उसने अपने बड़े भाई को फंसाने के लिए खूनी साजिश भी रची थी, जिसका खुलासा पुलिस ने वैज्ञानिक जांच से किया।

विज्ञापन

Motihari Crime: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरैया बदुराहा गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर जमीन के लालच में अपनी ही मां की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या का आरोप अपने बड़े भाई पर डालने की भी साजिश रची थी. हालांकि पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

सोते समय मां की धारदार हथियार से हत्या

मृतका की पहचान सरैया बदुराहा गांव निवासी पार्वती देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई.

बड़े भाई को फंसाने की थी कथित साजिश

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटनास्थल की जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतका के छोटे बेटे धर्मदेव महतो से गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका बड़ा भाई कमलदेव महतो अपनी मां से हिस्से की जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था.

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद का फायदा उठाकर धर्मदेव ने अपने बड़े भाई को फंसाने की नीयत से अपनी मां की गड़ासे से हत्या कर दी.

हत्या के बाद गड्ढे में फेंक दिया हथियार

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने घटना में इस्तेमाल गड़ासे को घर के सामने स्थित एक गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है.

एफएसएल और तकनीकी जांच से खुला मामला

पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के साथ की गई पूछताछ में मामले की परतें खुलती चली गईं. इसके बाद आरोपी धर्मदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन