Motihari: शहर में जाम की समस्या से निबटने को ले लोगों ने दिये कई सुझाव
Published by : INTEJARUL HAQ Updated At : 19 Sep 2025 5:57 PM
आगामी पर्व त्योहार में शहर में लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी ने बैठक की.
Motihari: घोड़ासहन. आगामी पर्व त्योहार में शहर में लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी आनंद कुमार ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, थानाध्यक्ष, एसएसबी व अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की. प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित उक्त बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर में कई जगह लग रहे जाम की समस्या के बारे में उपस्थिति पदाधिकारियों को अवगत कराया व समस्या से निजात दिलाने की भी मांग रखी. इस दौरान अंचलाधिकारी ने भी उपस्थित सभी अधिकारियों से जाम की समस्या को खत्म को लेकर सुझाव मांगा गया. इस दौरान बैठक में सर्वप्रथम रेलवे गुमटी के निकट मछली विक्रेताओं द्वारा सड़क पर लगाए जा रहे जलजमाव को बन्द कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही आगामी नवरात्र से छठ पर्व तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, दुकान के आगे सड़क से डिसप्ले बोर्ड हटाने, समान, बाइक, साइकिल आदि सड़क पर नही लगाने की भी चर्चा की गई. वहीं जाम की समस्या को लेकर चैंबर द्वारा फिर से दुबारा सभी व्यवसायी वर्गों के साथ सीओ की उपस्थिति बैठक कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में सीओ के अलावा एसएसबी 20वी बटालियन के सहायक कमांडेंट अमित, एसएसबी 71वी जमुनिया के निरीक्षक राजनंदन, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, राजस्व अधिकारी सकलदेव कुमार, चैंबर के अध्यक्ष संतोष कुमार, महासचिव आंनद कुमार, रंजीत अग्रवाल, जयंत जयसवाल, राजन कुमार आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










