मोतिहारी: अरेराज नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, निर्विरोध चुने गए तीनों उम्मीदवार

जीत के बाद उम्मीदवार
Motihari News: अरेराज नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. अंशु कुमारी, निपु पांडेय और मनिका देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. चुनाव प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी हुई. पढे़ं पूरी खबर…
Motihari News: मोतिहारी जिले के अरेराज नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. खास बात यह रही कि पूर्व के तीनों सदस्य एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. चुनाव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में दिनभर हलचल बनी रही.
तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के लिए अंशु कुमारी, निपु पांडेय और मनिका देवी ने नामांकन दाखिल किया था. इनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. ऐसे में तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.
14 में 11 सदस्यों की रही मौजूदगी
चुनाव प्रक्रिया में नगर पंचायत के कुल 14 सदस्यों में से 11 सदस्य उपस्थित रहे. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी कराई गई.
अधिकारियों की निगरानी में हुआ चुनाव
सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण, हरसिद्धि बीडीओ गुलशन कुमार और पहाड़पुर बीडीओ अखिलेश कुमार की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. वहीं चुनाव पर्यवेक्षक सह अरेराज एसडीओ अंजली शर्मा ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.
मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने दी बधाई
अरेराज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रनटू पांडेय और उप मुख्य पार्षद अहमद आजाद अली ने निर्वाचित सदस्यों सहित सभी वार्ड पार्षदों को बधाई दी. मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










