मोतिहारी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर विदेशी शराब के साथ माफिया गिरफ्तार

Published by : Aniket Kumar Updated At : 27 May 2026 12:33 PM

विज्ञापन

जब्त शराब के साथ पुलिस अधिकारी

Motihari News: मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब माफिया प्रमोद राउत को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य कारोबारियों की तलाश में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब कारोबार से जुड़े प्रमोद राउत को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस कार्रवाई को इलाके में सक्रिय शराब सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर गांव में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंची है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान प्रमोद राउत को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

90 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस की तलाशी में आरोपी के पास से करीब 90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब में 8 PM फ्रूटी, रॉयल स्टैग और ब्लेंडर प्राइम ब्रांड की बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया है.

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन