ePaper

पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाले को मिलेंगे दस-दस हजार

Updated at : 01 Jul 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाले को मिलेंगे दस-दस हजार

आर्थिक अभाव के कारण अब अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी. श्रम संसाधन विभाग उन्हें प्रतिवर्ष छात्रवृति देगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे.

विज्ञापन

मोतिहारी.आर्थिक अभाव के कारण अब अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी. श्रम संसाधन विभाग उन्हें प्रतिवर्ष छात्रवृति देगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे. इसके लिए विभागीय स्तर पर पूरी कार्ययोजना बनायी गयी है और अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जा रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष दस-दस हजार रुपये दिये जाएंगे. आईटीआई कर रहे छात्र-छात्रों को पांच पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलेगा. वहीं कक्षा-11वीं व 12वीं में पढ़ने वाले कामगारों के बच्चों को ढाई-ढ़ाई हजार रुपये दिये जाएंगे. इसके लिए कॉलेजों की सूची विभाग तैयार कर रहा है. जिले भर के कॉलेजों की संख्या आने के बाद किसी एक कॉलेज में कैंप का आयोजन पहले होगा. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों का चयन किया जाएगा. उसके बाद फिर दूसरे कॉलेज में अधिकारी जाएंगे और योजनाओं की बाबत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ छात्रवृत्ति के लिए आवेदन लेंगे. लाभ लेने के लिए निबंधन जरूरी लाभ उन छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा,जिनके पिता या माता निबंधित हैं और श्रम कार्ड धारी हैं. विभागीय गाइडलाइन के अनुसार,निबंधन का होना जरूरी है. निबंधन के बाद और भी कई योजनाएं हैं,जसका लाभ उन्हें समय समय पर मिलता रहेगा. श्रम अधीक्षक ने बताया कि सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन